पार्टी की विचार धारा -
- गाँव, शहर, तालुका, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त भारत पक्ष की शाखाये बनानां।
- देश भक्तो के कार्य के बारे में लिखी गयी किताबो की तथा अन्य किताबो की मुफ़्त पुस्तकालय शुरू करना।
- निजी, धार्मिक, प्रांतिक झगड़े को पुलिस एवं न्याय प्रक्रिया में जाने से पहले समझोते द्वारा छुड़ाने के हेतु कॉउंसलिंग सेंटर शुरू करना।
- देशीय खेलो को बढ़ावा देने के हेतु क्रीड़ा केन्द्रो की स्थापना करना।
- युवाओं के आरोग्य एवं तंदरुस्ती के हेतु मुफ़्त व्यायाम शालाओं (जिम) का निर्माण करना।
- विज्ञान क्षेत्रो में काम करनेवालो की खोज तथा उनके कार्य को बढ़ावा देने के हेतु मदत तथा मार्गदर्शक केन्द्रो का निर्माण करना।
- प्रबोधन केंद्र (व्यसन मुक्ति, देश प्रेम जगाना, जनजागृति, सामजिक परिवर्तन) निर्माण करना।
- भारत माता मंदिर का निर्माण।
- मानवता मंदिर का निर्माण।
- निःशुल्क विद्यालयों का निर्माण।